RCP सिंह को बाहर का रास्ता दिखाएगी JDU! उपेंद्र कुशवाहा बोले- पार्टी ने उन्हें सब कुछ दे दिया

Sunday, Jul 10, 2022-03:11 PM (IST)

पटनाः बिहार जदयू में आरसीपी सिंह को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार जारी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा आरसीपी के भविष्य को लेकर बयानबाजी की जा रही है। अब ऐसा लगता है कि जल्द ही उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि पार्टी ने आरसीपी सिंह को सब कुछ दे दिया है, अब उनके लिए क्या बचा है। एक निजी न्यूज चैनल ने जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से बातचीत में पूछा कि क्या जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और आप (उपेन्द्र कुशवाहा) नहीं चाहते कि आरसीपी सिंह जेडीयू में रहें तो उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें सब कुछ दे दिया है, अब उनके लिए क्या बचा है, वो खुद तय कर लें।

बता दें कि जदयू के नेता लगातार आरसीपी सिंह पर हमला बोल रहे हैं, हालांकि जदयू में मचे इस सियासी घमासान के बीच भाजपा कुछ भी बोलने से बच रही है। इससे पहले जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने आरसीपी सिंह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिना आरसीपी सिंह कुछ नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से ही वह दो बार राज्यसभा गए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static