January 2026 Calendar: मकर संक्रांति से वसंत पंचमी तक! जनवरी 2026 में कब-कब पड़ेंगे बड़े पर्व, देखें पूरा कैलेंडर

Wednesday, Dec 31, 2025-11:40 AM (IST)

January 2026 Calendar: नया साल 2026 शुरू होते ही जनवरी का महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस माह में सूर्य देव के उत्तरायण प्रवेश से जुड़ी मकर संक्रांति, पितरों को समर्पित मौनी अमावस्या, शक्ति साधना की गुप्त नवरात्रि और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। साथ ही स्वामी विवेकानंद जयंती, गुरु गोविंद सिंह जयंती और गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर भी इस महीने में आएंगे। एकादशी, प्रदोष व्रत, पूर्णिमा और अमावस्या जैसी तिथियों की सटीक जानकारी के साथ आइए जानते हैं जनवरी 2026 के सभी प्रमुख पर्व-त्योहारों की पूरी सूची।

January 2026 Hindu Calendar: माघ मास की शुरुआत से लेकर सरस्वती पूजा तक, हर तारीख का विशेष महत्व!

माघ मास का आरंभ (03 जनवरी 2026)

हिंदू पंचांग के अनुसार, पवित्र माघ मास की शुरुआत 03 जनवरी 2026 से होगी। यह मास 01 फरवरी 2026 को माघ पूर्णिमा पर समाप्त होगा। माघ मास को अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। इस दौरान गंगा स्नान, दान-पुण्य, कल्पवास और विष्णु-लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस मास में किए गए धार्मिक कार्य पूरे वर्ष सुख-समृद्धि और वैभव प्रदान करते हैं।

मकर संक्रांति (14 जनवरी 2026)

सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश को उत्तरायण कहा जाता है और इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाती है। 14 जनवरी 2026 को पड़ने वाली इस संक्रांति पर स्नान, दान, तिल-गुड़ का प्रसाद और सूर्य पूजा का विशेष फल मिलता है। यह पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में पोंगल, उत्तरायण, माघ बिहु आदि नामों से भी जाना जाता है।

मौनी अमावस्या (18 जनवरी 2026)

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं, जो इस बार 18 जनवरी 2026 को आएगी। इस दिन मौन रहकर स्नान-दान और पितर तर्पण करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। पवित्र नदियों में स्नान और मौन साधना से पितरों को मुक्ति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

माघ गुप्त नवरात्रि (19 से 28 जनवरी 2026)

माघ शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होने वाली गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 28 जनवरी तक चलेगी। यह नवरात्रि दस महाविद्याओं की गुप्त साधना के लिए विशेष मानी जाती है। तंत्र-मंत्र और शक्ति उपासना करने वालों के लिए यह समय अत्यंत शुभ होता है।

वसंत पंचमी (23 जनवरी 2026)

माघ शुक्ल पंचमी को वसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है। 23 जनवरी 2026 को पड़ने वाली इस तिथि पर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। पीले वस्त्र, पीले फूल और विद्या आरंभ के लिए यह दिन शुभ माना जाता है। बच्चों का अक्षरारंभ और विद्या प्राप्ति की कामना के लिए विशेष पूजा होती है।

जनवरी 2026 के प्रमुख पर्व-त्योहारों की पूरी सूची

January 2026 Vrat Tyohar List: सभी तिथियां और व्रत एक नजर में!

  • 01 जनवरी 2026: नववर्ष आरंभ, गुरु प्रदोष व्रत
  • 03 जनवरी 2026: पौष पूर्णिमा (स्नान-दान), शाकंभरी जयंती, माघ मास प्रारंभ
  • 05 जनवरी 2026: गुरु गोविंद सिंह जी जयंती
  • 06 जनवरी 2026: सकट चौथ, सौभाग्य सुंदरी व्रत
  • 12 जनवरी 2026: स्वामी विवेकानंद जयंती, राष्ट्रीय युवा दिवस
  • 13 जनवरी 2026: लोहड़ी
  • 14 जनवरी 2026: मकर संक्रांति, षटतिला एकादशी, पोंगल, उत्तरायण
  • 15 जनवरी 2026: संक्रांति पुण्यकाल, मट्टू पोंगल, माघ बिहु
  • 16 जनवरी 2026: शुक्र प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 18 जनवरी 2026: मौनी अमावस्या (माघ अमावस्या)
  • 19 जनवरी 2026: माघ गुप्त नवरात्रि आरंभ
  • 20 जनवरी 2026: चंद्र दर्शन
  • 23 जनवरी 2026: वसंत पंचमी, श्री पंचमी, सरस्वती पूजा, सुभाष चंद्र बोस जयंती
  • 24 जनवरी 2026: स्कंद षष्ठी
  • 25 जनवरी 2026: भानु सप्तमी, रथ सप्तमी
  • 26 जनवरी 2026: गणतंत्र दिवस, भीमाष्टमी
  • 29 जनवरी 2026: जया एकादशी
  • 30 जनवरी 2026: जया एकादशी पारण, शुक्र प्रदोष व्रत

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static