इंडियन वूमेन हॉकी टीम का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, आज होगा खेल सम्मान समारोह का आयोजन

Thursday, Aug 29, 2024-12:05 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बुधवार को इंडियन वूमेनस हॉकी टीम पटना पहुंची। इस दौरान खिलाड़ियों को पटना एयरपोर्ट पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। बता दें कि खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

29 अगस्त को राजगृह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन होगा। 29 अगस्त को ही खेल सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। पहली बार खेल सम्मान समारोह का आयोजन पटना के बाहर राजगृह में होगा। 29 अगस्त को इंडियन वीमेंस हॉकी टीम के खिलाड़ी राजगृह में नवनिर्मित एस्ट्रोटर्फ मैदान पर प्रदर्शनी हॉकी मैच खेलेंगी। 

इस दौरान द्रोणाचार्य अवार्डी हरेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। पटना पहुंचने पर विमेंस हॉकी के कोच हरेंद्र सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बिहार में भी खेल का विकास होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static