खूनी हुआ खेल! साथ बैठकर खेल रहे थे लूडो, अचानक क्या हुआ दोस्त ने सीने में दाग दी गोली

Thursday, Mar 12, 2026-01:21 PM (IST)

Bihar Crime News : बिहार के भागलपुर जिले में हुए एक हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए है। 9 मार्च की रात लूडो खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें ऋषभ झा नामक युवक की जान चली गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 9 मार्च की रात ऋषभ झा अपने दोस्तों और जान-पहचान वालों के साथ बैठकर लूडो खेल रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और ऋषभ पर गोली चला दी। गोली लगने से घायल ऋषभ को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान 10 मार्च को उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कहलगांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी सौरभ शाह, भानु कुमार और प्रीतम कुमार सहित कुल पांच लोगों को दबोच लिया।

हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल, जिंदा कारतूस, खोखा और उनके मोबाइल फोन जब्त किए हैं। हालांकि, गोली चलाने के पीछे का तात्कालिक और ठोस कारण क्या था, पुलिस अभी इसकी गहराई से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static