पूर्णिया में दो पक्षों में हुई झड़प, चाचे ने भतीजे पर चला दी गोली; मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

Saturday, May 31, 2025-03:23 PM (IST)

Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया-कटिहार बॉर्डर से एक दिल दहला देने वाली वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल यहां दो पक्षों के बीच किसी बात पर हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान फायरिंग की गई। वहीं चाचा द्वारा चलाई गोली उसके अपने ही 12 साल के भतीजे को लग गई। जिससे भतीजा घायल हो गया। मौके पर हड़कंप मच गया।

जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की पूर्णिया-कटिहार बॉर्डर के टिकापट्टी गांव की है। घायल बच्चे की पहचान 12 वर्षीय आशीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घायल बच्चे के चाचा सन्नी ऋषि की किसी के साथ कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बच्चे के चाचा सन्नी ऋषि ने बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी। वही गोली गलती से मिस फायर हो गई और बच्चे के पेट में लग गई जिससे बच्चा घायल हो गया। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं भतीजे को अस्पताल में पहुंचा चाचा वहां से फरार हो गया।

इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही बच्चे से भी घटना की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static