मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा! दीपक की लौ से घर में लगी भयानक आग.....5 लोग झुलसे; मची चीख-पुकार

Friday, Sep 26, 2025-12:18 PM (IST)

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में आज यानी शुक्रवार अहले सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल यहां एक घर में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं इस खौफनाक हादसे में परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना काज़ी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर वार्ड संख्या 8 का है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग सुबह तीन बजे गहरी नींद में सो रहे थे तभी एकदम से घर में अचानक आग लग गई। वहीं इस घटना में 5 लोग बुरी तरह आग की चपेट में आ गए जिनमें से दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसे में घर का सारा समान जेवरात, कपड़े, जरूरी कागजात सब जलकर राख हो गए है। बताया जा रहा है कि दीपक की लौ से घर में आग लगी है। वहीं आग फैलते-फैलते पूरे घर में लग गई है। इस हादसे की चपेट में 5 लोग आ गए।

इधर आग लगने की जानकारी मिलते ही पड़ोस के लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। वहीं फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने पर कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया।  साथ ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static