VIDEO: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, सहचालक गंभीर
Thursday, Apr 23, 2026-03:27 PM (IST)
Rohtas Road Accident: रोहतास जिले के धौडांढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। NH पर मधुबन होटल के सामने तेज रफ्तार आम से लदा कंटेनर वाहन आगे चल रही कोयला लदी ट्रक से पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कंटेनर चालक शमशाद जो उत्तराखंड के सितारगंज का निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, यूपी के औरंगाबाद निवासी सहचालक कमल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया....

