Bihar Rain Forecast: अगले 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम चंपारण और गया में रेड अलर्ट घोषित

Friday, Oct 03, 2025-07:46 AM (IST)

Bihar Rain Forecast:राज्य में मानसून ने दस्तक के साथ ही कहर ढाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश होती रही। #HeavyRainfall की वजह से पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सीतामढ़ी में पानी जम गया। पटना में बारिश इतनी तेज हुई कि दशहरा पर्व से पहले ही रावण का पुतला टूटकर झुक गया, हालांकि इसके बावजूद रावण दहन का आयोजन शोरगुल और उत्साह के साथ किया गया।

अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि यह शुरुआत भर है। अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से extremely heavy rainfall होगी। विभाग ने पश्चिम चंपारण, कैमूर और गया के लिए Red Alert जारी किया है। वहीं पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद और नवादा को Orange Alert में रखा गया है।

सुबह की ठंडक और सिहरन

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं रहने से सुबह हल्की ठंडक और cold breeze महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी चेतावनी दी है, जिससे जन-धन हानि का खतरा बना हुआ है।

आने वाले दिनों का मौसम अपडेट

  • 3 अक्टूबर: पूरे राज्य में rain alert
  • 4 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर में Red Alert, सीवान, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज, अररिया और मुजफ्फरपुर में heavy rainfall warning
  • 5 अक्टूबर: पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका और जमुई में very heavy rain alert
  • 6 अक्टूबर: पश्चिम व पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और शिवहर में heavy rain warning
  • 7 अक्टूबर: पश्चिम चंपारण में intense rainfall

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, यात्रा टालने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static