Gold Price Today: गिरावट के बाद सोने में जोरदार उछाल, 24 कैरेट फिर 1.50 लाख के पार
Tuesday, Feb 03, 2026-04:15 PM (IST)
Gold Price Today: बीते दो-तीन दिनों से लगातार फिसल रही सोने की कीमतों ने आज फिर रुख बदल लिया है। अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए आयात शुल्क को 25% से घटाकर 18% करने के फैसले के बाद घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में जबरदस्त उछाल देखा गया। इसका सीधा असर बिहार के सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है।
MCX और इंटरनेशनल मार्केट का हाल
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोना करीब 5.5% की तेजी के साथ ₹1,49,600 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एक दिन पहले यह करीब ₹1,41,900 पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने ने मजबूती दिखाई और स्पॉट गोल्ड 4% चढ़कर 4,830 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया। हालांकि, जनवरी के अंत में बने रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें तो अभी भी सोना अपने ऊपरी स्तर से नीचे है। 29 जनवरी को सोना ₹1.83 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, जिसके बाद मुनाफावसूली के चलते तेज गिरावट देखी गई।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव
(प्रति 10 ग्राम, टैक्स अलग)
- कैरेट सुबह का रेट दोपहर का रेट
- 24 कैरेट ₹1,48,746 ₹1,50,708
- 23 कैरेट ₹1,48,150 ₹1,50,105
- 22 कैरेट ₹1,36,251 ₹1,38,049
- 18 कैरेट ₹1,11,560 ₹1,13,031
- 14 कैरेट ₹87,016 ₹88,164
बिहार के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
(प्रति 10 ग्राम अनुमानित बाजार रेट)
- शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
- पटना ₹1,51,800 ₹1,39,150 ₹1,13,860
- गया ₹1,51,600 ₹1,38,900 ₹1,13,600
- भागलपुर ₹1,51,700 ₹1,39,050 ₹1,13,750
- मुजफ्फरपुर ₹1,51,500 ₹1,38,800 ₹1,13,500
- दरभंगा ₹1,51,550 ₹1,38,850 ₹1,13,550
(नोट: शहरों में दाम स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण थोड़ा ऊपर-नीचे हो सकते हैं)
क्यों आई थी सोने में बड़ी गिरावट?
सर्राफा बाजार के जानकारों के मुताबिक, डॉलर की मजबूती और वैश्विक बाजार में दबाव के चलते हाल के सत्रों में सोने में भारी बिकवाली देखी गई। पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन्स में सोना करीब ₹30,000 प्रति 10 ग्राम तक टूट चुका था। लेकिन अब टैरिफ में राहत मिलने से निवेशकों का भरोसा दोबारा लौटता दिख रहा है।

