Gold Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सोने की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए आज का ताजा भाव

Thursday, Jan 22, 2026-04:10 PM (IST)

Gold Price Today: देशभर में लगातार नया रिकॉर्ड बना रहे सोने की कीमतों पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को जहां सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था, वहीं गुरुवार को इसमें 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना 2.08% टूटकर ₹1,49,685 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि एक दिन पहले ही यह ₹1,58,339 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा था।

बिहार में सोने के खरीदारों को मिली राहत

सोने की इस गिरावट का सीधा असर बिहार के सर्राफा बाजारों पर भी देखने को मिला है। पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे प्रमुख शहरों में आज सोने के दाम नीचे आए हैं।

IBJA के अनुसार आज सोने का ताजा भाव (₹/10 ग्राम)
शुद्धता    सुबह का रेट    दोपहर का रेट

  • 24 कैरेट    ₹1,54,227    ₹1,51,499
  • 23 कैरेट    ₹1,53,609    ₹1,50,892
  • 22 कैरेट    ₹1,41,272    ₹1,38,773
  • 18 कैरेट    ₹1,15,670    ₹1,13,624
  • 14 कैरेट    ₹90,223    ₹88,627

बिहार के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव (10 ग्राम)

शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट

  • पटना    ₹1,54,360    ₹1,41,500    ₹1,15,780
  • गया    ₹1,54,300    ₹1,41,450    ₹1,15,720
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,54,250    ₹1,41,400    ₹1,15,680
  • भागलपुर    ₹1,54,280    ₹1,41,430    ₹1,15,700

(रेट्स में जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग हो सकते हैं)

क्यों टूटी सोने की रिकॉर्ड रैली?

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली और डॉलर में हल्की मजबूती के चलते सोने की कीमतों में यह गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स बाजार में सोने के वायदा भाव हालांकि अब भी ऊंचे स्तर पर 4,880 डॉलर प्रति औंस के आसपास बने हुए हैं।

पिछले दिन क्या हुआ था?

बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना पहली बार ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया था। इसी दौरान चांदी भी ₹3.34 लाख प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गई थी। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को ऐतिहासिक ऊंचाई तक पहुंचाया।

निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या संकेत?

बिहार के ज्वैलर्स का मानना है कि फिलहाल सोने में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए आगे फिर से मांग बढ़ सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static