Gold Price Today: सोने की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चेक करें लेटेस्ट रेट

Saturday, Jan 24, 2026-04:22 PM (IST)

Gold Price Today: बिहार में सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। पटना समेत पूरे बिहार में सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर लगातार पांचवें दिन तेजी के साथ सोने ने नया लाइफटाइम हाई बनाया है, जिसका सीधा असर बिहार के सराफा बाजारों में देखने को मिल रहा है।

MCX पर सोना बढ़कर ₹1,59,226 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, वहीं अखिल भारतीय सराफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के साथ-साथ बिहार के बाजारों में भी कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है।

पटना समेत बिहार के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

(प्रति 10 ग्राम)

शहर    24 कैरेट    22 कैरेट    18 कैरेट

  • पटना    ₹1,58,670    ₹1,45,450    ₹1,19,020
  • गया    ₹1,58,550    ₹1,45,300    ₹1,18,900
  • मुजफ्फरपुर    ₹1,58,600    ₹1,45,350    ₹1,18,950
  • भागलपुर    ₹1,58,620    ₹1,45,380    ₹1,18,980

नोट: शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के कारण यही रेट मान्य रहेंगे।

 IBJA के मुताबिक आज का सोने का रेट (All India Basis)

  • 24 कैरेट गोल्ड: ₹1,54,310 / 10 ग्राम
  • 23 कैरेट गोल्ड: ₹1,53,692 / 10 ग्राम
  • 22 कैरेट गोल्ड: ₹1,41,348 / 10 ग्राम
  • 18 कैरेट गोल्ड: ₹1,15,733 / 10 ग्राम
  • 14 कैरेट गोल्ड: ₹90,271 / 10 ग्राम

 क्यों महंगा हुआ सोना?

बाजार जानकारों के मुताबिक—

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है
  • अमेरिकी डॉलर में कमजोरी
  • फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद
  • शादी और लग्न सीजन को देखते हुए बिहार में ज्वैलरी की बढ़ती मांग

इन सभी कारणों से पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जैसे शहरों में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना नई ऊंचाइयों पर है—

  • स्पॉट गोल्ड: 4,967.41 डॉलर प्रति औंस
  • कॉमेक्स गोल्ड: 4,970 डॉलर प्रति औंस (रिकॉर्ड हाई)

इस वैश्विक तेजी का असर सीधे बिहार के सराफा बाजारों पर पड़ा है।

वायदा बाजार में भी रिकॉर्ड तेजी

MCX पर फरवरी डिलीवरी वाले सोने के कॉन्ट्रैक्ट में—

  • ₹2,885 की तेजी
  • भाव पहुंचा ₹1,59,226 प्रति 10 ग्राम

लगातार पांच सत्रों की तेजी ने निवेशकों और खरीदारों—दोनों का ध्यान खींचा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static