समर्थकों के साथ RJD में शामिल हुए पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, तेजस्वी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Saturday, Jul 03, 2021-05:26 PM (IST)

पटनाः पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने आज अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए। महेश्वर सिंह ने शनिवार को बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर राजद की सदस्यता ग्रहण की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
PunjabKesari
तेजस्वी यादव ने महेश्वर सिंह का राजद में स्वागत करते हुए कहा कि वह एक अनुभवी नेता हैं। उनके आने से राजद और मजबूत होगा। उन्होंने इस मौके पर नीतीश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह पहले से कहते आ रहे हैं कि बिहार में बिना टैक्स दिए किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होती है। जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं तब से बिहार में यही धंधा चल रहा है। नीतीश सरकार में अफसरशाही बेलगाम हो गई है। किसी की कोई सुनने वाला नहीं है।
PunjabKesari
तेजस्वी यादव ने कहा कि चोर दरवाजे से सत्ता में आई नीतीश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। राज्य में कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी का बुरा हाल है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गंगा में नहाने से पाप नहीं धुलता लेकिन इस पार्टी के साथ जाने से सभी पाप धुल जाते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static