Samastipur News: भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाग्य नारायण राय का निधन, 73 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Saturday, Jun 17, 2023-11:04 AM (IST)

समस्तीपुर: जनसंघ काल से जुड़े समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाग्य नारायण राय का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव हरपुर एलोथ मे निधन हो गया। वह करीब 73 वर्ष के थे।                    

केन्द्रींय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर के भाजपा सांसद नित्यानंद राय, समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, भाजपा विधायक तरूण कुमार एवं बीरेंद्र पासवान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामसुमिरन सिंह एवं शशिकांत आनंद और भाजपा जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने इनके निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भाग्य नारायण बाबू ने पार्टी के लिए जिस सर्मपण भाव से कार्य किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।                            

बता दें कि भाग्य नारायण राय का अंतिम संस्कार शुक्रवार की शाम बेगूसराय के गंगा तट स्थित सिमरिया घाट पर संपन्न हुआ। स्व.राय भाग्य नारायण समस्तीपुर के पत्रकार मुकेश कुमार के पिता थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static