Bihar Board 10th Result: मैट्रिक परीक्षा में किसान की बेटी फातिमा को मिला 7वां रैंक, परिवार में जश्न का माहौल

3/31/2024 5:14:27 PM

गोपालगंज(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने रविवार को मैट्रिक परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने इस बार 51 बिहार टॉपरों की सूची जारी की है, जिसमें गोपालगंज के एक किसान की बेटी फातिमा भी शामिल है। मैट्रिक के रिजल्ट में फातिमा ने सातवां स्थान हासिल किया है।

बता दें कि, जिले के थावे प्रखंड के मीरअलीपुर गांव निवासी नेसार अहम की पुत्री और डीएवी हाइस्कूल की छात्रा फातिमा शुरू से ही पढ़ने में अच्छी थी। वहीं, रविवार की दोपहर जैसे ही बिहार बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया, फातिमा और उसके परिवार के सदस्य रिजल्ट देखकर खुशी से झूम उठे। रिजल्ट आते ही फातिमा को बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। विद्यालय के शिक्षक विजय आर्य भी फातिमा के घर पहुंचे और छात्रा को बधाई दी। 

डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है फातिमा 
फातिमा का कहना है कि वह आगे साइंस स्ट्रीम से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर नीट क्वालीफाई करना चाहती है और डॉक्टर बनकर देश में गरीबों की सेवा करना चाहती है। फातिमा ने बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम आने पर माता-पिता और गुरुजनों को श्रेय दिया है। फातिमा के पिता किसान है और उसकी मां हाउसवाइफ। छात्रा की मां आमना खातून ने बताया कि पांच बेटियां हैं, उनमें मंझली बेटी फातिमा है। फातिमा की प्रतिभा को देख विद्यालय के शिक्षकों ने भी अच्छे अंक से बोर्ड परीक्षा पास होने की बात कही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static