VIDEO: किसान की बेटी फातिमा नेसार ने हासिल की सातवीं रैंक, डॉक्टर बनकर करना चाहती हैं गरीबों की सेवा

Monday, Apr 01, 2024-05:11 PM (IST)

पटना: बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने इस बार 51 बिहार टॉपरों की सूची जारी की है। इनमें गोपालगंज में एक किसान की बेटी भी शामिल है। पांच बेटियों से भरे किसान परिवार की फातिमा नेसार ने सातवीं रैंक हासिल की है। फातिमा को बोर्ड परीक्षा में कुल 482 अंक मिले हैं। थावे प्रखंड के मीरअलीपुर गांव निवासी नेसार अहम की पुत्री और डीएवी हाई स्कूल की छात्रा फातिमा नेसार शुरू से ही पढ़ने में अच्छी है। छात्रा की मां आमना खातून ने बताया कि पांच बेटियां हैं, उनमें मंझली बेटी फातिमा है। फातिमा की प्रतिभा को देख विद्यालय के शिक्षकों ने अच्छे अंक से बोर्ड परीक्षा पास होने की बात कही थी...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static