किसान अन्नदाता के साथ जीवनदाता भी है...इनको लेकर हम गंभीर हैं: तेजस्वी यादव

2/22/2023 12:08:22 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में चौथे कृषि रोड लाने से पहले किसानों के सुझाव के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत सहित कई अधिकारी और बिहार भर से आए किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसान अन्नदाता के साथ जीवनदाता भी है। तीसरे रोड मैप में हम साथ थे और आज भी साथ है। 

किसान और खेती को लेकर हम गंभीर है: तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार युवा प्रदेश और कृषि प्रधान राज्य है। बिहार में बाढ़ की काफी समस्या हैं। किसानों को लाभ के लिए सरकार कई काम कर रही है। किसान और खेती को लेकर हम गंभीर है। चौथी कृषि रोड मैप में खेत से लेकर बाजार तक किसानों के लिए काम होगा। अब बिहार के फल और फसल देश और विदेश तक भेजे जाएंगे। तीसरे कृषि रोड मैप में कुछ काम बचे हुए है वो आगे होंगे। किसानों को उनके फसल का सही मूल्य मिले ये सरकार की सोच है। बिहार एक पिछड़ा राज्य है, मगर अपने बल बूते पर काम कर रहा है। केंद्र बिहार की सहायता करे। बिहार को केंद्रीय बजट में कुछ नहीं मिला। 

"देश के सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार"
डिप्टी सीएम ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा या विशेष पैकेज बिहार को मिलता तो बिहार देश के टॉप 5 में आ जाता। क्योंकि देश के सबसे अनुभवी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है। बिहार की सरकार गरीब किसानों की सरकार है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार किसानों से सलाह लेकर काम कर रही हैं। कुछ लोग किसानों से नहीं मिलते कोला का प्रचार करने वाले से मिलते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static