सीवान में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 लाख 18 हजार नोटों के साथ 3 लोग गिरफ्तार

6/26/2021 10:50:37 AM

सीवानः बिहार के सीवान जिले में पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 6 लाख 18 हजार के जाली नोटों के साथ 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मे मौके से नोट छापने की मशीन, प्रिन्टर, और एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, जाली अभियुक्तों को गोरिया कोठी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। सीवान एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थाने की पुलिस और एसआईटी का गठन किया गया। वहीं पुलिस की टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी बंटी के साथ इसमे संलिप्त संजीत, सुरेश और रंजीत की गिरफ्तारी कर लिया है।

यूपी के कई जिलों से भी जुड़े हैं तार
छापेमारी के दौरन पुलिस ने नोट छापने की मशीन, एक देसी कट्टा, प्रिंटर सहित जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। इनका नेटवर्क बिहार सहित यूपी के कई जिलों में जुड़ा है। जितने लोग इसमें संलिप्त हैं सभी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static