छपरा शराब कांड की जांच के बीच अब JDU नेता के घर से मिली अंग्रेजी व देसी शराब, एक महिला गिरफ्तार

Wednesday, Dec 21, 2022-10:39 AM (IST)

छपरा(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार के सारण जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर जदयू के राज्य परिषद सदस्य कामेश्वर सिंह के घर में अंग्रेजी व देसी शराब मिली हैं।

जानकारी के अनुसार, यह मामला छपरा के मढ़ौरा का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। उसी के आधार पर ये कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि जदयू नेता कामेश्वर सिंह अपने घर में नहीं रहते हैं। उनके घर में किराएदार रहते हैं। उसके पास से ही यह शराब मिली है। कामेश्वर सिंह के घर से 60 पीस फ्रूटी, 3 बोतल व्हिस्की, 2 लिटर स्प्रिट मिले हैं।

वहीं पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जिनका नाम पूजा देवी है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में सफाई देते हुए जदयू नेता कामेश्वर सिंह ने कहा कि कई सालों से वह उस घर में नहीं रहते, जहां शराब बरामद हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static