Engagement Look को बना दें Royal—ये मेहंदी डिज़ाइंस अभी सबसे ज्यादा ट्रेंड में
Wednesday, Nov 19, 2025-12:05 PM (IST)
Engagement Look: शादी और सगाई पर मेहंदी दुल्हन की खूबसूरती का खास हिस्सा होती है। हर दुल्हन चाहती है कि उसके हाथों की मेहंदी रॉयल और सबसे अलग दिखे। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां कुछ ऐसे डिजाइन बताए जा रहे हैं, जो आपके इंगेजमेंट लुक को खास बना देंगे।
मंडला आर्ट मेहंदी

आजकल मंडला आर्ट फिर से ट्रेंड में है। गोल पैटर्न में बनी यह डिजाइन हाथों को क्लीन और रॉयल लुक देती है। कई सेलिब्रिटीज भी इंगेजमेंट और वेडिंग में इसी तरह की मेहंदी चुन रही हैं।
Engagement Portrait Mehndi

इंगेजमेंट के लिए पोट्रेट और फिगर मेहंदी का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। दुल्हनें अपने और पार्टनर का फोटो या रिंग-सेरेमनी सीन भी मेहंदी में बनवाने लगी हैं। रचने के बाद यह मेहंदी बहुत आकर्षक दिखती है और हाथों का पूरा लुक बदल देती है।
Royal Jaal Mehndi

जाल मेहंदी हमेशा से रॉयल पसंद रही है। पतली बेल और बोल्ड जाल का मिलाजुला पैटर्न हाथों को खूब भरा-भरा और खूबसूरत दिखाता है। उंगलियों की पोर भरने से डिजाइन और भी उभरकर आती है।
Mor Mehndi Designs

मोर वाली मेहंदी को शुभ और रॉयल दोनों माना जाता है। आप मोर के पंख, बैठे हुए मोर या गार्डन थीम जैसे डिजाइन बनवाकर अपनी मेहंदी को और खास बना सकती हैं।
Royal Elephant Mehndi

हाथी वाले डिजाइन भी काफी ट्रेंड में हैं। झूमर, झरोखा और हाथी के पैटर्न मिलकर हाथों में शाही लुक लाते हैं। इंगेजमेंट मेहंदी के लिए यह डिजाइन एकदम परफेक्ट माना जाता है।

