विशेष अभियान के दौरान पकड़े गए 8 यात्री, बिना टिकट ट्रेन में कर रहे थे यात्रा

Monday, Dec 21, 2020-03:22 PM (IST)

बक्सरः बिहार में पूर्व-मध्य रेल (ईसीआर) के दानापुर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड के बक्सर स्टेशन पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत आठ यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करने के आरोप में पकड़ा गया।

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इंस्पेक्टर महेन्द्र प्रसाद सोमवार को बताया कि बक्सर स्टेशन पर चलाए गए अभियान के तहत बिना टिकट यात्रा करते आठ लोगों को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि बेटिकट यात्रियों से करीब 41 हजार रुपए जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static