आप टेंशन ना लें, बिहार के मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं... तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने नीतीश कुमार को फोन कर दिया आश्वासन

Sunday, Mar 05, 2023-11:46 AM (IST)

पटना: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने राज्य में सभी प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षित होने का आश्वासन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया है। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को फोन कर यह आश्वस्त किया है कि बिहार के प्रवासी मजदूर पूरी तरह से सुरक्षित हैं। बिहार के मजदूरों को किसी तरह का नुकसान नहीं होगा।

"बिहार के मजदूरों पर नहीं आएगी आंच"
उन्होंने कहा कि सभी वर्कर हमारे अपने वर्कर हैं, जो तमिलनाडु के विकास में मदद करते हैं। स्टालिन ने आगे कहा कि बिहार के मजदूर प्रभावित नहीं होंगे। उन पर किसी भी तरह की आंच आने नहीं दी जाएगी। स्टालिन ने यह बातें चेन्नई में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा विरोधी दलों के बीच कोई भी मतभेद पैदा नहीं कर सकता। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्होंने अपने लिए आदरणीय भाई बताया है।

"कोई घटना होती है तो वह पुलिस को सूचना दें"
स्टालिन ने कहा कि अगर किसी के साथ किसी तरह की कोई घटना होती है तो वह तुरंत बताएं, पुलिस को सूचना दें। उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कोई धमकी देता है तो वे पुलिस को सूचित कर सकते हैं, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी। स्टालिन ने कहा कि दूसरे राज्यों के मजदूरों पर हमले की अफवाह फैलाकर जो दहशत फैलाई जा रही है, वह देश हित के खिलाफ है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static