Diwali Rangoli 2025: मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाली 5 खूबसूरत रंगोली डिज़ाइन्स – इस दिवाली करें ट्राई

Sunday, Oct 19, 2025-08:26 PM (IST)

Diwali Rangoli 2025: दीपावली का पर्व सिर्फ रोशनी और मिठाइयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने साथ खुशियों और उत्साह भी लेकर आता है। इस दिन बिहार के लोग भी अपने घरों को खूब सजाते हैं और लक्ष्मी पूजन करते हैं। खासकर घर के मुख्य द्वार पर रंगोली (Diwali Rangoli 2025) बनाना एक शुभ परंपरा है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, सुंदर रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

PunjabKesari

रंगोली का धार्मिक महत्व

रंगोली की परंपरा सदियों से चली आ रही है। माना जाता है कि रंगोली में प्रयुक्त रंग और आकृतियां सकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। मां लक्ष्मी स्वच्छता और सुंदरता पसंद करती हैं, इसलिए घर के द्वार पर शुभ और आकर्षक रंगोली बनाना बेहद लाभकारी माना जाता है।

PunjabKesari

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने वाले शुभ रंगोली डिजाइन

  • कमल का फूल: लक्ष्मी जी का प्रिय, शुभता और समृद्धि का प्रतीक।
  • श्री या स्वस्तिक चिन्ह: घर में धन और ऐश्वर्य लाने का प्रतीक।
  • दीपक आकार की रंगोली: अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश।
  • पदचिह्न रंगोली: लक्ष्मी जी के आगमन का प्रतीक।
  • दिवाली में रंगों का महत्व 
  • लाल: शक्ति और शुभता
  • पीला: समृद्धि और ज्ञान
  • हरा: संतुलन और समर्पण
  • सफेद: शांति और पवित्रता

ध्यान दें: काले रंग का प्रयोग न करें।

PunjabKesari

रंगोली बनाने के टिप्स

  • आकार चुनें: गोलाकार, त्रिभुजाकार या फ्लावर पैटर्न।
  • सामग्री: चावल, फूल, या नैचुरल रंग।
  • सजाावट: ताजे फूलों के साथ दीये भी लगा सकते हैं।
  • स्वच्छता: चाहे रंगोली छोटी हो या बड़ी, हमेशा साफ-सुथरी बनाएं।
  • समय: लक्ष्मी पूजा से पहले रंगोली तैयार करें।

PunjabKesari

बिहार में रंगोली की खासियत

बिहार में दिवाली पर रंगोली बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग मुख्य द्वार और आंगन को सुंदर रंगोली से सजाते हैं। स्थानीय फूलों और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करके ये रंगोली और भी आकर्षक बनती हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static