Diwali Rangoli Design 2025:  इस दीवाली कम समय में दीयों से बनाए ऐसे रंगोली, रोशनी से जगमगा उठेगा घर का हर कोना

Monday, Oct 20, 2025-04:33 PM (IST)

Diwali Rangoli Design 2025: आज पूरे देशभर दीवाली की धूम है। हर कोई इस खास पर्व पर अपने घर को बढ़िया से बढ़िया सजाने में प्रयासरत रहता है। सजावट में सबसे ज्यादा घर में रंगोली का बढ़िया सा डिजाइन बनाने की लालसा सबके मन में रहती है। लेकिन काम की व्यसतता के चलते रंगोली के कठिन डिजाइन बनाना मुश्किल होता है। अगर आप कम समय में बेहद खूबसूरत और आकर्षक रंगोली बनाना चाहते है तो आप ये डिजाइन ट्राइ कर सकते हैं:-

घर के आंगन में बनाए दीये वाली रंगोली 

अगर आप कुछ मिनटों में ही रंगोली का डिजाइन बनाना चाहते है तो अलग-अलग रंगों का प्रयोग कर घर के आंगन में दीये वाली रंगोली बना सकती है। इस रंगोली से आपके घर की खूबसूरती को एक क्लासी लुक मिलेगा।

PunjabKesari 

दीयों से बनाए पूजा स्थल पर धार्मिक चिन्ह वाली रंगोली 

आप दीयों की सहायता से धार्मिक प्रतीकों वाली रंगोली, जैसे:  स्वास्तिक, कलश बना सकते है। यह बनाने में बेहद सरल है। इन डिज़ाइनों में अलग-अलग रंग के दीयों का प्रयोग कर डिजाइन तैयार करें ताकि वो और भी पवित्र लगे और घर में सकारात्मक उर्जा का प्रवेश हो।

PunjabKesari

फूलों से बनाएं मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली – घर में आए बरकत

मां लक्ष्मी के पैरों के निशान बनाना शुभ माना जाता है। अलग-अलग फूलों का प्रयोग कर घर के बाहर से अंदर की ओर बनाएं। यह डिज़ाइन घर में बरकत और सकारात्मक ऊर्जा लाते है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static