Dhanteras Rangoli Design 2025: धनतेरस पर मिनटों में बनाएं आसान और यूनिक रंगोली, यहां देखें टॉप 5 डिजाइन्स
Thursday, Oct 16, 2025-06:10 PM (IST)

Dhanteras Rangoli Design 2025: धनतेरस 2025 की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। दीपावली से पहले आने वाला यह शुभ त्योहार मां लक्ष्मी की पूजा और घर की साफ-सफाई के साथ रंगोली सजाने का भी खास मौका होता है। अगर आप इस बार आसान, सिंपल और खूबसूरत धनतेरस रंगोली डिजाइन की तलाश में हैं, तो फूल और पत्तियों से बनी ये रंगोली डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं।
धनतेरस के लिए टॉप 5 आसान रंगोली डिजाइन्स
धनतेरस पर घर को सजाने के लिए ये टॉप 5 रंगोली डिजाइन खासतौर पर चुने गए हैं, जिन्हें बिगिनर्स भी आसानी से बना सकते हैं।
1. मल्टीकलर फूलों वाली रंगोली ।। Multicolor Rangoli
फूलों की रंग-बिरंगी छटा से सजी ये रंगोली धनतेरस के लिए बेहद सुंदर विकल्प है। इसे चूड़ी और पत्तियों की मदद से भी आसानी से बनाया जा सकता है। कलश, कमल के फूल और दीपकों से सजी ये रंगोली मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए उत्तम है।
2. बॉर्डर या तोरण स्टाइल रंगोली ।। Border Style Rangoli
घर के द्वार पर लगाने के लिए यह डिजाइन शानदार है। कमल के फूल, कलश और दीपों से सजी यह रंगोली घर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लाती है।
3. गोलाकार रंगोली डिजाइन ।। Round Shape Rangoli
गोलाकार आकार में स्वास्तिक और माता के पदचिन्हों से सजी यह रंगोली दिवाली और धनतेरस दोनों त्योहारों के लिए उपयुक्त है। इसे ताज़े फूलों से सजाकर और भी आकर्षक बनाया जा सकता है।
4. सिंपल फूल-पत्ती रंगोली।। Simple Rangoli Design
अगर आप सरलता पसंद करते हैं, तो यह डिज़ाइन आपके लिए है। घर के आंगन या पूजा स्थल पर फूल-पत्तियों से बनाई गई यह रंगोली त्योहार की रौनक बढ़ाती है।
5. हैप्पी धनतेरस संदेश के साथ रंगोली ।। Dhanteras Rangoli Design
रंगोली के किनारे या बीच में ‘हैप्पी धनतेरस’ लिखकर आप त्योहार का संदेश भी फैला सकते हैं। यह डिज़ाइन खासकर परिवार के बच्चों के लिए मजेदार और आकर्षक होती है।
रंगोली बनाने की सामग्री
- ताज़े फूल (गुलाब, गेंदे, कमल)
- हरी पत्तियां और रंगीन पत्तियां
- रंगोली पाउडर (optional)
- कलश, दीपक, सिक्के (शुभता के लिए)