देसी अंदाज में दिखे बिहार के ये IAS... फुटपाथ पर जलेबी पूरी का चखा स्वाद तो बिना ग्लास के जग से ही पिया पानी
Thursday, Mar 30, 2023-11:54 AM (IST)

गयाः मिलिए बिहार के इस IAS से जिनका ओहदा तो भले ही बहुत बड़ा हो लेकिन उनकी सादगी देख कोई इस बात का अंदाजा तक नहीं लगा सकता कि यह इतनी बड़ी पोस्ट पर कार्यरत हैं। क्या आपने कभी किसी सीनियर IAS अधिकारी को फुटपाथ पर जलेबी पूरी के चटकारे लगाते हुए देखा है। हम बात कर रहे हैं सीनियर IAS और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉक्टर एस सिद्धार्थ की, जिनकी सादगी देखकर लोग भी हैरान हो गए।
IAS अधिकारी डॉक्टर एस सिद्धार्थ गया की सड़कों पर आम आदमी की तरह घूमते हुए दिखाई दिए। उन्होंने नगर निगम के गाड़ी चालक से बात की फिर सड़क किनारे खड़े एक रिक्शा चालक के पास पहुंच गए। साथ ही रिक्शा वाले की जिंदगी के बारे में जानने की कोशिश भी की। इसके बाद थोड़ी दूरी पर ठेले पर लोगों को नाश्ता करते देख वहां पहुंच गए और खुद भी जलेबी पूरी का स्वाद चखने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने देसी अंदाज में बिना ग्लास के जग के सहारे पानी भी पिया।
IAS अधिकारी साधारण लोगों के साथ बिताया समय
बता दें कि आम लोगों की दिनचर्या के साथ रुबरु होने के बाद वह वापस लौट आए। उन्होंने न केवल साधारण इंसान की तरह लोगों के साथ समय बिताया बल्कि अपने लाव लश्कर को छोड़कर उनकी समस्याओं को जानने का भी प्रयास किया।