दिल्ली से पटना लौटे डिप्टी CM तेजस्वी, नगर निकाय चुनाव को लेकर BJP पर साधा निशाना

Thursday, Oct 13, 2022-05:39 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): दिल्ली से पटना लौटे बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने भी सभी चीजों को सामने रखा है। कोर्ट का जो आदेश आया उसको देखते हुए हम लोगों ने यह निर्णय लिया था कि बिना आरक्षण आज का चुनाव नहीं करेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि अगर हम आरक्षण नहीं चाहते तो चुनाव करा दिए होते। हम क्यों सुप्रीम कोर्ट गए और सुप्रीम कोर्ट में बड़े-बड़े वकीलों को हमने खड़ा किया। हम से पहले नगर विकास मंत्री कौन था किसने गड़बड़ किया, सब लोग जानते हैं। मुख्यमंत्री ने जो कहा वह पहले से चलता रहा है, भाजपा को कुछ मिल नहीं रहा है तो वो लोग यह सब बातें कह रहे हैं। अमित शाह ने कहा था कि महागठबंधन के लोग जेपी के अनुआई नहीं है, इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा अमित शाह के बारे में हम लोग क्या कहे वह लोग सिर्फ इवेंट मैनेजर करता है। इवेंट था तो वह चले आए उनको क्या लेना देना है जेपी जी से। किसी वसूल पर यह लोग नहीं चलते हैं।

वहीं बिहार में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा हम लोग रिपोर्ट मंगा रहे हैं और सभी अधिकारी को निर्देशित किया गया है। साफ-सफाई का ख्याल रखने का काम किया जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग भी पूरी तरह सजग है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी को लेकर तेजस्वी ने कहा नाराजगी क्या होता है। अगर नाराजगी होता तो आप लोगों के बीच आकर बोलते। जगदानंद सिंह चेहरा दिखाने वालों में से नहीं है काम करने वालों में से हैं। नाराजगी कुछ नहीं होता है पार्टी में नाराजगी किसी चीज की नहीं है जो निर्णय होता है उसमें हम लोग सभी सहमत होते हैं और लेते हैं पार्टी में चर्चाएं होती है। उपचुनाव में दोनों सीट पर जीत को लेकर कहा किसी को कोई शक नहीं है पहले भी हमने बोचहा जीता है और अब सात दल हमारे साथ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static