Aurangabad News: भाकपा माओवादी का हाडर्कोर नक्सली जगलाल सिंह भोक्ता गिरफ्तार, पुलिस को लंबे अरसे से थी तलाश
Wednesday, May 14, 2025-06:48 PM (IST)

Aurangabad Crime News: बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स की ओर से नक्सलियों की धर- पकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को मदनपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हाडर्कोर नक्सली जगलाल सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर (Aurangabad Police Arrested Maoist) लिया गया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के हाडर्कोर नक्सली जगलाल सिंह भोक्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हाडर्कोर नक्सली लंगुराही गांव का रहने वाला है और उस पर मदनपुर थाना में कई मामले पूर्व से दर्ज हैं।
कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी की पुलिस को लंबे अरसे से तलाश थी। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से औरंगाबाद जिले को पूरी तरह नक्सल मुक्त बनाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है और करीब 120 नक्सली कांडों में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी लगातार की जा रही है।