गिरिराज सिंह के बिगड़े बोल, कहा- अगर अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते तो उन्हें बेंत से मारिए...

3/7/2021 12:36:07 PM

बेगूसरायः अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय के लोगों को सुझाया कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे ‘‘बेंत से मारिए।''

भाजपा नेता शुनिवार को यहां खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें अकसर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ.... इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि अगर अधिकारी आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए।'' उन्होंने कहा, ‘‘अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।''


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static