Bihar Weather Update: बिहार में कंपकंपाती ठंड का कहर जारी, 38 जिलों में Cold Day और घने कोहरे का अलर्ट

Tuesday, Dec 30, 2025-08:23 AM (IST)

Bihar Ka Mausam लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। दिसंबर की शुरुआत से शुरू हुई कड़ाके की ठंड का असर अब और ज्यादा महसूस किया जा रहा है। जैसे-जैसे साल का आखिरी महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिहार में ठिठुरन भी तेज होती जा रही है। राज्य के लगभग सभी जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

पछुआ हवाओं और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज यानी 30 दिसंबर को बिहार के सभी 38 जिलों में शीत दिवस (Cold Day) और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में कैसा रहा बिहार का मौसम?

पिछले 24 घंटे में बिहार का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। सुबह से लेकर देर तक राज्य का बड़ा हिस्सा घने कोहरे की चपेट में रहा। ठंड से बचाव के लिए कई इलाकों में लोगों को अलाव और अंगीठी का सहारा लेते देखा गया।

Weather Update Bihar

कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री से 18.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री से 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान फॉरबिसगंज (अररिया) में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पूर्णिया में कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 600 मीटर तक पहुंच गई।

Aaj Ka Mausam: इन जिलों में ज्यादा असर

मौसम विभाग की मानें तो 30 दिसंबर को भी बिहार के अधिकांश जिलों में शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रहेगी। पटना, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, बेगूसराय, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, गोपालगंज, सीवान और सारण सहित कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Dense Fog Alert

सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी असर पड़ सकता है। वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

आने वाले 7 दिनों का बिहार वेदर फोरकास्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 7 दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 31 दिसंबर से 4 जनवरी के बीच उत्तर, दक्षिण और मध्य बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है।

Bihar Weather Forecast

न्यूनतम और अधिकतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ठंड का असर नए साल की शुरुआत तक जारी रहने के आसार हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static