kal ka mausam: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर; विजिबिलिटी जीरो, यातायात ठप

Monday, Dec 22, 2025-06:10 PM (IST)

kal ka mausam: उत्तर भारत इन दिनों भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी जारी है, जबकि मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिरता जा रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई क्षेत्रों में कोल्ड डे और डेंस फॉग की चेतावनी जारी की है, जो क्रिसमस तक बरकरार रह सकती है।

PunjabKesari

दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। सड़कों पर अलाव की संख्या बढ़ गई है, लोग गलन भरी ठंड से बचने के लिए बॉन्फायर का सहारा ले रहे हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है, जिससे हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। कई जिलों में घना कोहरा छाने से हाईवे पर स्पीड लिमिट लगा दी गई है। कोहरे के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है, और कई जगहों पर वाहनों की भिड़ंत की खबरें आ रही हैं।

PunjabKesari

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जोरों पर है। कश्मीर में 'चिल्लै कलां' की शुरुआत के साथ ऊपरी इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है, जिसने घाटी को बर्फ की सफेद चादर से ढक दिया है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और अन्य पर्यटन स्थलों पर बर्फ की मोटी परत जमी है, जो सैलानियों को आकर्षित कर रही है। हिमाचल और उत्तराखंड में भी बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।

घने कोहरे और ठंड के कारण यातायात बुरी तरह प्रभावित है। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसल या डिले हो रही हैं। ट्रेनें भी घंटों लेट चल रही हैं, जबकि सड़कों पर कम विजिबिलिटी से ड्राइविंग जोखिम भरी हो गई है। IMD ने यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

PunjabKesari


आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे से राहत की उम्मीद कम है। IMD के अनुसार, 23-26 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। लोगों से अपील है कि गर्म कपड़े पहनें, अलाव से सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा टालें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static