कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान- मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एकाधिकार
Saturday, Jul 22, 2023-02:16 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में फिर मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर है। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एकाधिकार है। मंत्रिमंडल में विस्तार कब होना है यह मुख्यमंत्री फैसला करेंगे।
अखिलेश ने 1 सीट मिलने की बात को किया खारिज
हालांकि अखिलेश सिंह ने कांग्रेस को 1 सीट मिलने की बात को खारिज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दो मंत्रिमंडल में सीट मिलेगा यह तय हो चुका है। कांग्रेस से दो मंत्री बनेंगे राजद से दो सीट खाली है शायद वहां भी बनेंगे। मंत्रिमंडल में महिला को शामिल करने पर उन्होंने कहा कि आलाकमान जिनका नाम देकर भेजेंगे वह मंत्री बनेंगे। पुरुष, महिला, दलित, मुस्लिम कोई भी हो सकता है। कांग्रेस में योग्यता के आधार पर मंत्री बनाने की परंपरा है। आगे भी वही परंपरा जारी रहेगी।
आरजेडी कोटा से बन सकते हैं दो मंत्री
दरअसल, नीतीश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा है कि इसबार आरजेडी कोटा से दो मंत्री बन सकते हैं। वहीं कांग्रेस कोटा से भी दो लोगों को मंत्री बनाने की खबर आ रही है। मंत्रिमंडल विस्तार पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे खुद समाचार पत्रों से मालूम हुई है। नए मंत्री परिषद में उनके शामिल होने के सवाल पर भाई वीरेंद्र ने कहा कि मुख्यमंत्री का एकाधिकार होता है कि किसको रखना है या नहीं रखना है।