प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर राजकीय समारोह का आयोजन, CM नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

Saturday, Jan 17, 2026-01:01 PM (IST)

Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना जिले के बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। 

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने शहीद नाथुन सिंह यादव जी (प्रतिमा स्थल नया बाईपास, राघोपुर तिराहा, बख्तियारपुर), स्व. मोगल सिंह जी (प्रतिमा स्थल प्रखंड कार्यालय परिसर, बख्तियारपुर), स्व. पं. शीलभद्र याजी जी (प्रतिमा स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर, बख्तियारपुर) स्व. कविराज रामलखन सिंह 'वैद्य' जी (प्रतिमा स्थल नवनिर्मित डाकबंगला परिसर, बख्तियारपुर) एवं स्व. डुमर सिंह जी (प्रतिमा स्थल श्री गणेश उच्च विद्यालय परिसर, बख्तियारपुर) की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और अपनी श्रद्धांजलि दी। 

PunjabKesari

इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद रामचन्द्र भारती, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static