नालंदा सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत; CM नीतीश ने मृतकों के प्रति व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Sunday, Aug 24, 2025-05:29 PM (IST)

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भेंडा गांव के पास बिहटा-सरमेरा मुख्य मार्ग पर हुई कार दुर्घटना में 03 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्घटना काफी दुःखद है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static