नालंदा शीतला मंदिर हादसे पर CM नीतीश ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख मुआवजा देने के निर्देश
Tuesday, Mar 31, 2026-01:39 PM (IST)
Nitish Kumar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के बिहार शरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह घटना काफी दुखद है और वह इससे मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 04-04 लाख रूपए एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपए (कुल 06 लाख रूपए) अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिए हैं। इस घटना के बाद नीतीश कुमार के निर्देश पर वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए है तथा राहत एंव बचाव कार्य में जुटे हुए है।
यह भी पढ़ें- बिहार में शीतला माता मंदिर में मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत: कई घायल
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है और उनकी समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि आज नालंदा जिले के बिहारशरीफ में शीतला माता मदिर के पास हुई भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं।

