CM नीतीश ने धार्मिक न्यास समागम का किया उद्घाटन, बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने की शिरकत
Thursday, Sep 18, 2025-01:23 PM (IST)

Bihar CM Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से आयोजित धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन किया। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद की ओर से यहां आयोजित धार्मिक न्यास समागम के अवसर पर उपस्थित बड़ी संख्या में साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने भी साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तिो का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरी सहनी, भारतीय जनता पाटर्ी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन, राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य सायन कुणाल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।