ओडिशा में मोहन माझी की हुई ताजपोशी: CM नीतीश ने माझी को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

6/12/2024 9:15:49 PM

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोहन चरण माझी को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोहन चरण माझी के नेतृत्व में ओडिशा के विकास को और गति मिलेगी।
PunjabKesari
बता दें कि ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन चरण माझी ने आज बुधवार 12 जून को ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली हैं।

ओडिशा में मुख्यमंत्री के पद पर मोहन चरण माझी के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा ने भी शपथ ली। भाजपा विधायक सुरेश पुजारी भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनके बाद रबीनारायण नाइक ने शपथ ली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static