CM नीतीश ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामकृपाल सिन्हा के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

Wednesday, Jan 18, 2023-09:37 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री डॉ. रामकृपाल सिन्हा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि मुजफ्फरपुर के औराई के मटिहानी गांव निवासी डॉ. रामकृपाल सिन्हा मोरारजी देसाई सरकार में केन्द्रीय श्रम एवं संसदीय मामलों के राज्य मंत्री रहे थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में भी उन्होंने कैबिनेट मंत्री के तौर पर अपनी सेवायें दी थीं। डॉ. रामकृपाल सिन्हा गोवा की पूर्व राज्यपाल स्व. मृदुला सिन्हा के पति थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्ष हुई है।

वहीं नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static