CM नीतीश ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की
Monday, Jun 19, 2023-04:03 PM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि राहुल गांधी जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
बता दें कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी के यहां हुआ।