CM नीतीश ने "सिविल सेवा दिवस" पर सिविल सेवकों एवं उनके परिवारों को दी बधाई

Friday, Apr 21, 2023-11:57 AM (IST)

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिविल सेवा दिवस पर सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि मेरा विश्वास है कि आप सभी राज्य एवं देश के विकास में अपनी अहम भूमिका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता से निभाते रहेंगे।

image.png

बता दें कि देश हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाता है। इसे भारतीय प्रशासनिक सेवा, राज्य प्रशासनिक सेवा सहित सभी सिविल सेवाओं की उत्कृष्टता के लिए मनाया जाता है। इस दिन अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को उनकी बेहतरीन सर्विसेज के लिए पुरस्कृत किया जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static