महात्मा गांधी सेतु का पश्चिमी लेन बनकर हुआ तैयार, CM नीतीश और केंद्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

7/31/2020 4:41:32 PM

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन किया। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि गांधी सेतु के पूर्वी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का काम भी 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पटना में गंगा नदी पर नए फोरलेन पुल का निर्माण कार्य इसी साल अक्टूबर में शुरू कर दिया जाएगा। विक्रमशिला पुल के समानांतर नए पुल और भोजपुर बक्सर गंगा पर पल का निर्माण भी दो महीने में होगा। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि मोकामा मुंगेर एनएच 80, मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच 28 मुजफ्फरपुर सोनवर्षा एनएच 77 को फोरलेन बनाया जाए।
PunjabKesari
महात्मा गांधी सेतु के नए लेन का निर्माण पुराने और जर्जर हो चुके ढांचे को हटा कर किया गया है। पश्चिमी लेन को पूरी तरह से स्टील का बनाया गया है, जो देखने में काफी आकर्षक भी है। साथ ही पश्चिमी लेन को बनाने में लगभग 700 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसका निर्माण 3 सालों में किया गया। 

एशिया का सबसे लम्बा सेतु होने का गौरव प्राप्त 
वहीं साढे 5 किलो मीटर लंबे इस पुल के नए लेन के निर्माण में 45 स्पैन लगाए गए हैं। हालांकि पश्चिमी लेन का ढांचा लोहे का है लेकिन पुराने पुल का 46 पिलरों का इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि महात्मा गांधी सेतु पुल का निर्माण 1980 में किया गया था। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। उस समय से इसे एशिया का सबसे लम्बा सेतु होने का गौरव भी प्राप्त है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static