ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने से 4 महिलाओं की मौत पर CM नीतीश मर्माहत, मृतकों के परिजनों को अनुमान्य सहायता देने का दिया निर्देश

Monday, Mar 20, 2023-06:35 PM (IST)

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर गांव के ईंट-भट्ठे की चिमनी फटने की दुर्घटना में 4 महिला मजदूरों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है। और इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से हुआ हादसा
मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग को मृतक मजदूरों के परिजनों को सभी अनुमान्य सहायता देने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल चार व्यक्तिों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की है। बता दें कि पटना में ईंट-भट्ठे की दीवार भरभरा कर गिरने से 4 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही 4 घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मृतक महिलाओं में 3 झारखंड के गुमला और एक बिहार के गया की बताई जा रही है।

4 महिलाओं की मौत
जानकारी के अनुसार, हादसा मनेर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव का है, जहां पर एक ईंट भट्ठे की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरने से काम कर 8 मजदूर उसमें दब गए। आनन-फानन में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं इलाज के दौरान 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static