CM नीतीश ने राज्यवासियों को दी Christmas की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Sunday, Dec 25, 2022-08:47 AM (IST)

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रिसमस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का संदेश त्याग, शान्ति, प्रेम एवं करूणा का है, जो सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए है। प्रभु यीशु मसीह के संदेश को हम अपने जीवन में उतारें। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व राज्यवासियों में प्रेम, सद्भाव के साथ-साथ सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आएगा।
1 अणे मार्ग में ईसाई समुदाय के लोगों ने मुलाकात कर क्रिसमस की अग्रिम बधाई दी और प्रभु ईसा मसीह से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। pic.twitter.com/kKGRbNqoY1
— Nitish Kumar (@NitishKumar) December 24, 2022
वहीं इससे पहले नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग में ईसाई समुदाय के लोगों ने मुलाकात कर क्रिसमस की अग्रिम बधाई दी। साथ ही प्रभु ईसा मसीह से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।