PM मोदी का 71वां जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री नीतीश सहित बिहार के इन नेताओं ने दी बधाई
Friday, Sep 17, 2021-11:29 AM (IST)

पटनाः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सहित अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।@narendramodi Ji
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2021
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने लिखा, "सत्य, न्याय, कर्मठता, धीरता, वीरता व राष्ट्रवादिता के प्रखर पर्याय आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 71 वें जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं। आपके सबल नेतृत्व में मां भारती का गौरव पुनर्बहाल हो, यही कामना है।"
सत्य, न्याय, कर्मठता, धीरता, वीरता व राष्ट्रवादिता के प्रखर पर्याय आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को 71 वें जन्मदिवस की अशेष शुभकामनाएं। आपके सबल नेतृत्व में मां भारती का गौरव पुनर्बहाल हो, यही कामना है।#HappyBirthdayModiji pic.twitter.com/3AyAxvASd8
— Tarkishore Prasad (@tarkishorepd) September 17, 2021
लोजपा नेता चिराग पासवान ने लिखा, "भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही मेरी प्रार्थना है।
भारत के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) September 17, 2021
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन प्रदान करें, यही मेरी प्रार्थना है। pic.twitter.com/CRIDJteVHq
भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने लिखा, "राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले सफल और संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम करोड़ों देशवासियों के साथ आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं। हमें आपके नेतृत्व पर गर्व है।
राष्ट्रहित और जनहित को हमेशा सर्वोपरि रखने वाले सफल और संवेदनशील प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 17, 2021
हम करोड़ों देशवासियों के साथ आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करते हैं।
हमें आपके नेतृत्व पर गर्व है।#HappyBdayModiji pic.twitter.com/nUKEjiM8Q5
केंद्रीय मंत्री पशुपित कुमार पारस ने ट्वीट कर लिखा, "पूरे विश्व में हमारे देश का नाम ऊंचा करने वाले और सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य और उत्तम जीवन की कामना करता हूं।
पूरे विश्व में हमारे देश का नाम ऊंचा करने वाले और सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके अच्छे स्वास्थ्य और उत्तम जीवन की कामना करता हूँ। pic.twitter.com/XQHMtCkNsj
— Pashupati Kumar Paras (@PashupatiParas) September 16, 2021