नीतीश कुमार ने दी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, शहीद पीर अली मार्ग स्थित आवास पर मिले मुख्यमंत्री
Thursday, Jul 03, 2025-07:31 PM (IST)

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार के वरिष्ठ सांसद देवेश चंद्र ठाकुर को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री उनके शहीद पीर अली मार्ग, पटना स्थित आवास पर स्वयं पहुंचे और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री और सांसद के बीच सौहार्दपूर्ण बातचीत भी हुई। नीतीश कुमार ने ठाकुर के दीर्घ राजनीतिक अनुभव और बिहार के विकास में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।
गौरतलब है कि देवेश चंद्र ठाकुर बिहार की राजनीति में एक सशक्त और सकारात्मक आवाज़ के रूप में पहचाने जाते हैं। सामाजिक न्याय, शिक्षा और संसदीय कार्यों को लेकर उनकी गहरी समझ और सक्रियता उनकी पहचान रही है।