Chhath Puja Rangoli Designs: महापर्व छठ पर बनाए रंगोली की ये खास डिजाइन, सजाएं घर की चौखट... प्रसन्न होंगी छठी मैया

Friday, Oct 24, 2025-03:25 PM (IST)

Chhath Puja Rangoli Designs: दीपावली के कुछ दिनों बाद छठ पूजा का त्योहार मनाया जाता है। कल यानी 25 अक्टूबर से महापर्व छठ की शुरूआत होने जा रही है। बिहार और उत्तर प्रदेश में छठ पूजा की बड़ी धूम होती है। वहीं इस चार दिवसीय पर्व पर लोग अपने घर-आंगन में खूबसूरत रंगोली से सजाते हैं। अगर आपको भी छठ के मौके पर रंगोली बनानी है तो आप ये खूबसूरत डिजाइन ट्राई कर सकती हैं:   

सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए महिला वाली रंगोली

छठ पूजा के मौके पर सूर्यदेव भगवान की पूजा का खास महत्व है। व्रतधारी सूर्यदेव को अर्घ्य देते हैं। वहीं रंगोली में घाट पर पूजा करते हुए महिलाएं और सूर्य को जल अर्पित करती हुई आकृतियों को उकेरा जा सकता है जो कि छठ पूजा की वास्तविक पूजा विधि को दर्शाता है।

PunjabKesari

सूप के डिजाइन

छठ पूजा में सूप का बहपत महत्व होता है, जिसमें फल, सब्जियां और प्रसाद चढ़ाए जाते हैं। रंगोली में सूप का डिजाइन बनाकर उसमें अलग-अलग रंगों से फल और प्रसाद को दर्शा आकृति बनाई जा सकती है। साथ ही यह छठ पूजा के प्रसाद की विशेषता को भी दर्शाता है।

PunjabKesari

कलश, नारियल और धार्मिक चिन्हों की आकृति बनाएं

रंगोली में कलश, नारियल और धार्मिक चिन्हों की आकृति बनाएं, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक माने जाते हैं। रंगों और फूलों का प्रयोग कर ये डिजाइन तैयार किए जा सकते है जिससे यह शानदार और मनमोहक लगेगी।

PunjabKesari

फूलों वाली रंगोली

यदि काम की व्यसतता के चलते आपके पास समय कम है तो फूलों से भी रंगोली बना सकते है। जो कि कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएंगी। साथ ही ये रंगोली इको- फ्रेंडली भी है और दिखने में भी बहुत सुंदर लगती है। साथ ही फूलों की महक से घर को  एक सकारात्मक वातावरण मिलेगा। आप फूलों का प्रयोग कर ये डिजाइन उकेर सकती हैं:

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static