आय से अधिक संपत्ति मामले में DIG एवं उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप पत्र दायर

Friday, Jul 14, 2023-02:07 PM (IST)

पटना: बिहार राज्य सतकर्ता अन्वेषण ब्यूरो की विशेष इकाई ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष अदालत में राज्य के एक पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं उनकी पत्नी के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया।

ब्यूरो की विशेष निगरानी इकाई ने यह आरोप पत्र निगरानी के विशेष प्रभारी न्यायाधीश राकेश कुमार तिवारी की अदालत में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम तथा भारतीय दंड विधान की अलग अलग धाराओं में कारा एवं सुधार सेवाएं के तत्कालीन पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवेंद्र प्रियदर्शी और उनकी पत्नी रूबी प्रियदर्शी के खिलाफ दाखिल किया है।

आरोप पत्र के अनुसार आरोपी पुलिस अधिकारी ने अपने सरकारी पद का दुरुपयोग कर अपनी आय के सभी ज्ञात स्रोतों से अपने और अपनी पत्नी के नाम से एक करोड़ 52 लाख 47 हजार 491 रुपए की अधिक संपत्ति अर्जित की थी। आरोपी अधिकारी के खिलाफ निगरानी की विशेष इकाई वर्ष 2017 में यह मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोप पत्र के अनुसार आरोपी संप्रति निलंबित हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static