बक्सर में वाहन लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, हथियार के साथ 8 अपराधी गिरफ्तार

Tuesday, Mar 15, 2022-02:25 PM (IST)

बक्सरः बिहार में बक्सर जिला पुलिस ने वाहन लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को संवाददाता सम्मलेन के दौरान कहा कि पिछले कुछ दिनों से जिले में लूट की घटनाएं शुरू हो गई थी। इसे लेकर जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन शुरू किया गया। जब जांच किया गया तो पता चला कि जेल से छूटे कुछ अपराधी जिले में कुछ नए लड़कों को जोड़कर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। सूचना के आधार पर जिला पुलिस ने वाहन लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से सात हथियार, 28 कारतूस, 19 मोबाइल और बाइक जब्त किया गया है। सभी से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर छापेमारी की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static