CM नीतीश ने बक्सर में खोला विकास का पिटारा, 592 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन
Wednesday, Mar 25, 2026-05:24 PM (IST)
Nitish Kumar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को 592 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 592 करोड़ रुपये की लागत से 64 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
इनमें 106 करोड़ रुपये की लागत से 41 योजनाओं का उद्घाटन तथा 486 करोड़ रुपये की लागत से 23 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने अवलोकन के क्रम में सात हजार 441 समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 33 करोड़ 17 लाख रुपए का सांकेतिक चेक, सात हजार 859 जीविका स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न बैंकों द्वारा प्रदत ऋण के तहत 100 करोड़ रुपए का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का सांकेतिक चेक, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग अंतर्गत विशेष सहायता योजना के तहत अनुदान भुगतान का सांकेतिक चेक, आयुष्मान कार्ड, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, कुशल युवा कार्यक्रम का प्रमाण पत्र आदि लाभुकों को प्रदान किया।

