डेढ़ दशक बाद यात्रियों को मिलेगी राहत, UP से बिहार के इन जिलों के लिए बस सेवा शुरू

Tuesday, Dec 08, 2020-01:14 PM (IST)

पटनाः बिहार और उत्तर प्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, डेढ़ दशक बाद यूपी और बिहार के बीच बस सेवा शुरू कर दी गई है। वहीं अब दोनों राज्यों के बीच पर्याप्त बसों के संचालन से लोगों की राह आसान हो जाएगी।

यूपी परिवहन निगम ने यूपी के गोरखपुर से बिहार के पटना, मोतिहारी और रक्सौल के बीच रोजाना बसें चलाने का निर्णय लिया है। गोपालगंज, सीवान, छपरा,पटना, मोतिहारी, रक्सौल से हर दिन हजारों की संख्या में लोग यूपी के गोरखपुर आते-जाते हैं। इसके अलावा अन्य शहरों के लिए बस चलाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही यूपी परिवहन निगम ने बसों का किराया और समय सारिणी भी निर्धारित कर दी है।

जानकारी के अनुसार, रेलवे बस डिपो परिसर गोरखपुर से मोतिहारी के लिए सुबह सात बजे बस रवाना होगी, जो 10 बजे गोपालगंज पहुंचेगी। गोरखपुर से पटना के लिए सुबह 8 बजे तथा रक्सौल के लिए सुबह 9.30 बजे बस रवाना होगी, जो गोपालगंज में 12.30 बजे पहुंचेगी। गोरखपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक केके तिवारी ने बताया कि निगम के वरिष्ठ अधिकारी बिहार के अधिकारियों से संपर्क में हैं। वहीं अगले सप्ताह दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच उच्चस्तरीय बैठक की संभावना भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Related News

static