भीषण हादसाः सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई नेपाल से देवघर जा रही बस, 48 यात्री घायल, 5 की हालत गंभीर

Thursday, Aug 04, 2022-02:19 PM (IST)

गोपालगंजः बिहार के गोपालगंज जिले से भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां गुरुवार सुबह नेपाल से देवघर जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार करीब 48 यात्री घायल हो गए। वहीं 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, घटना गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी गांव के पास की है, जहां पर सभी यात्री देवघर भोलेनाथ के जलार्पण के लिए जा रहे थे। इसी बीच एनएच किनारे बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार सभी लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए।

वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां 5 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि बस सवार सभी यात्री नेपाल के सुनौली बॉर्डर के नौतनवा गांव के रहने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static